इटावा में आंधी पानी से 4 की मौत कई घायल 

0 17

इटावा — उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में आये आंधी-तूफ़ान में चार लोगो की मौत हो गयी मरने वालो में एक महिला भी शामिल जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर आ रही है। जिसमें दो हालत गंभीर होने के चलते  जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वहीं एसडीएम ने कहा मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की बात कहीं।

Related News
1 of 1,457

बता दें कि इटावा में काल बन कर आये तूफ़ान ने चार परिवारों की जिन्दगिया छीन ली।इटावा में आये तूफ़ान की चपेट में आने चार लोगो की मौत हो गयी जिनमे एक महिला भी शामिल है। वही इस तूफ़ान में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।मरने वालो में तीन लोग जसवंतनगर इलाके के व एक फ्रेंड्स कालोनी का शामिल है।

मृतकों में अकील खान जो की मजार की दीवार से उसी में दब जाने से मौत हो गयी वहीँ दूसरी तरफ रतन सिंह रास्ते से गुजरते समय पेड़ गिर जाने से उनकी मौत हो गयी। वही तीसरी मौत ओमप्रकश की जहा टीनशेड व दीवार गिर जाने से मौत गयी जबकि महिला उर्मिला देवी के ऊपर बिजली का खम्बा गिर जाने से मौत गयी.घटना की सुचना मिलते ही आलाधिकारी आनन फांनन में जिला अस्पताल पहुंचे ,वही परिजनों को आर्थिक मदद करने की बात कही। 

(रिपोर्ट-विवेक दुबे, इटावा)

Comments
Loading...