लखनऊ : श्रीराम टावर में छापेमारी,एप्पल का भारी मात्रा में नकली समान बरामद

0 44

लखनऊ– राजधानी के सबसे व्यस्त इलाके में उस समय हड़कंप मच गया ; जब अचानक से कुछ अधिकारियों ने मोबाइल मार्केट में छापामार कार्यवाही की। इस दौरान सभी मोबाइल विक्रेताओं के चेहरे पर शिकन साफ़ देखी जा सकती थी। 

Related News
1 of 1,457

राजधानी के हज़रतगंज स्थित श्रीराम टावर लखनऊ की सबसे बड़ी मोबाइल मार्केट मानी जाती है। सूचना के आधार पर आज यहां एप्पल के अधिकारियों ने छापेमारी की।  इस दौरान लोकल पुलिस भी साथ में रही और जमकर सभी दुकानों में तलाशी ली। अधिकारियों ने गणपति मोबाइल्स ,मैसेज कम्यूनिकेशन,यूवी मोबाइल,हीतेश एसेसरीज पर छापा मारा। कार्यवाही के दौरान 4 दुकानों में एप्पल का नकली समान भी भारी मात्रा में मिला। जिसके बाद पूरी मार्किट में हड़कंप मच गया और अफरा – तफरी का माहौल रहा। 

Comments
Loading...