रजिस्ट्रार द्वारा गठित टीम AMU में धरनारत छात्रों से करेगी वार्ता

0 9

अलीगढ़ — अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के माहौल को देखते हुए रजिस्ट्रार जावेद अख्तर ने डीन छात्र कल्याण जमशेद सिद्क्की के नेतृत्व में सोलह सदस्यीय टीम गठित की है।

Related News
1 of 1,457

यह टीम धरनारत छात्रों से वार्ता कर उनकी समस्या और मांगो को सुनकर जिला प्रशासन के समक्ष रखकर समस्या का हल निकलने का प्रयास करेगी। साफे किदवई मेम्बर इंचार्ज जनसम्पर्क विभाग का कहना है कि हमारी मांग है कि गत 2 मई को पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के कार्यक्रम से पूर्व जिन हिंदुवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने अमुवि परिसर में आकर अराजकता फैलाई उनके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी कर आवश्यक कार्यवाही की जाये और पूरे मामले की न्यायिक जांच कराई जाये।

(रिपोर्ट – पंकज शर्मा , अलीगढ )

 

Comments
Loading...