लखनऊ: बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार कर्मचारी संघ आज लेगा शपथ

0 17

लखनऊ–बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को होगा। इन्दिरा भवन परिसर में दोपहर 12 बजे से नवनिर्वाचित समस्त पदाधिकारी शपथ ग्रहण करेंगे।

Related News
1 of 1,457

संघ के अध्यक्ष एके बाजपेयी और महामंत्री अजीत प्रताप सिंह यादव ने बताया कि संघ का चतुर्थ द्विवार्षिक चुनाव 2018 में नव निर्वाचित प्रांतीय पदाधिकारी शपथ ग्रहण करेंगे। अध्यक्ष पद की शपथ अजय कुमार बाजपेयी, महामंत्री अजीत प्रताप सिंह यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित चौहान, उपाध्यक्ष कमल कुमार व अमित श्रीवास्तव, मंत्री राजेंद्र त्रिपाठी व राम प्रकाश यादव, कोषाध्यक्ष अरविंद वर्मा, संगठन मंत्री राजेश काके व जय प्रकाश सिंह, सम्प्रेक्षक हरी बाबू, सचिव सुनील मिश्रा और मीडिया प्रभारी राजेश तिवारी पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। 

Comments
Loading...