भाजपा सांसद ने किया जज लोया की मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत

0 25

अलीगढ़–एटा के भाजपा सांसद राजवीर सिंह राजू भईया ने जज लोया की मौत के मामले मे सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत किया है। सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई के विशेष जज बी एच लोया की कथित तौर पर रहस्यमयी मौत के मामले में दायर याचिकाओं को खारिज करते हुए उनकी मौत को नेच्यूरल माना।

Related News
1 of 1,457

इसका स्वागत करते हुए एटा के भाजपा सांसद राजवीर सिंह राजू भईया ने मीडिया से रुबरु होकर कहा कि हाई प्रोफाइल सोहराबुददीन शेख फर्जी एनकाउंटर केस का फैसला देने के बाद जज लोया की दिल का दौरा पडने से मौत हो गई थी। उनके पुत्र ने भी उस समय इसे नेच्यूरल मौत बताया था,लेकिन कांग्रेस ने इसको लेकर काफी बबाल किया था। कोर्ट ने निर्णय के बाद कांग्रेस केा अब भाजपा और देश से माफी मंागनी चाहिए।

फैसले पर सवाल करने वाले कोर्ट की अपमानना कर रहे हे।सांसद ने कठुआ और उन्नाव की घटनाओं को निन्दनीय बताते हुए कहा कि कि प्रदेश में अपराधों में कमी आई है,लेकिन अभी पूरी तरह से अपराधें पर लगाम नही लग पाया है।

(रिपोर्ट – पंकज शर्मा , अलीगढ )

Comments
Loading...