सलमान खान के बर्थडे पर कैटरीना ने दिया सबसे ख़ास तोहफा, इतने करोड़ तक मिले गिफ्ट

बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान का 56वां जन्मदिन बेहद ही ख़ास अंदाज में मनाया गया। पनवेल में सेलिब्रेट हो रहे सलमान के बर्थडे पार्टी में कई सेलिब्रिटी भी पहुंचे हुए थे।

0 721

बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान का 56वां जन्मदिन बेहद ही ख़ास अंदाज में मनाया गया। पनवेल में सेलिब्रेट हो रहे सलमान के बर्थडे पार्टी में कई सेलिब्रिटी भी पहुंचे हुए थे। दबंग खान की पार्टी में उनके सबसे करीब रही कैटरीना कैफ भी आई हुई थी और काफी महंगे तोहफे के साथ बधाई दी। इतना ही नही सलमान को उनके जन्मदिन पर भाई-बहन और माता-पिता से भी काफी महंगे तोहफे मिले। जिसका जिक्र दबंग खान ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

दबंग खान को मिले बेहद महंगे तोहफे:

दरअसल, एक रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान को एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने करीब तीन लाख का गोल्ड ब्रेसलेट दिया है। तो वही शिल्पा शेट्टी ने 16-17 लाख की कीमत वाला डायमंड ब्रेसलेट गिफ्ट किया है। इसके अलावा जैकलिन ने करीब 12 लाख की घड़ी गिफ्ट की है। इतना ही नहीं अनिल कपूर 29 लाख का बेहद महंगा लेदर जैकेट गिफ्ट किया तो दूसरी तरफ संजय दंत ने दबंग खान को 8 लाख की घड़ी उपहार में दिया है।

https://www.instagram.com/p/CX-YHqjJUgV/?utm_source=ig_web_copy_link

भाई जान की फैमिली भी नही रही पीछे:

Related News
1 of 314

दबंग भाई को सोहेल खान और अरबाज खान ने 25 लाख की बीएमडब्ल्यू कार और करीब ढाई-तीन करोड़ की ऑडी आरएक्स क्यू 8 देने की खबर सामने आई है। वही बहन अर्पिता ने करीब 17 लाख कीमत वाला रॉलेक्स वॉच भाई को गिफ्ट किया है।

जन्मदिन के एक दिन पहले काटा था सांप:

जन्मदिन के एक दिन पहले ही सलमान खान को पनवेल फार्महाउस पर सांप ने काट लिया था। उसके बाद कुछ घंटों के लिए दबंग खान हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे। सलमान को सांप ने एक बार नहीं बल्कि तीन बार काटा था। लेकिन अब वो बिलकुल ठीक है।

 

 

ये भी पढ़ें.. अपने ही मौसा के हवस का शिकार बनी युवती, 11 साल तक करता रहा रेप

ये भी पढ़ें..भुवनेश्वर कुमार ने दिखाई अपनी बेटी की पहले झलक, शेयर की लाडली की तस्वीर 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...