‘अंग्रेजी ने संस्कृति को कमजोर कर दिया है’:विधानसभा अध्यक्ष

0 20

बलिया– जनपद के सेंटजेवियर्स स्कूल के स्थापना दिवस में पहुंचे प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक और विधानसभा अध्यक्ष ने छात्रों को सम्बोधित किया।

Related News
1 of 1,457

विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित ने कहा की अंग्रेजी ने ज्ञान की दृष्टि से कितना समृद्ध किया ये नहीं जानता पर संस्कृति को कमजोर तो कर ही दिया है। बलिया जनपद के सेंटजेवियर्स स्कूल के स्थापना दिवस में पहुंचे प्रदेश के राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष ने छात्रों को शिक्षा पर सम्बोधित किया।विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित ने कहा की अंग्रेजी भाषा ने ज्ञान के स्तर पर हमें कितना समृद्ध किया ये मैं नहीं जानता पर अंग्रेजी ने हमारी संस्कृति को कमजोर कर दिया है। 

अंग्रेजी भाषा पर विधानसभा अध्यक्ष द्वारा दिए गए बयान के बाबत जब पूछा गया की यूपी सरकार प्राथमिक विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम के तर्ज पर मॉडल स्कूल बना रही है तो क्या यूपी सरकार हमारी संस्कृति को कमजोर करने में लगी है। इस सवाल को सुनते ही विधानसभा अध्यक्ष टालमटोल करने लगे और कहा की ये सवाल आप सरकार से पूछिए। मुझे जो कहना था वो मैंने  बोल दिया। 

(रिपोर्ट – मनोज त्रिपाठी , बलिया )

Comments
Loading...