एक तरफा प्यार में युवक ने युवती पर ब्लेड से किया ताबड़-तोड़ हमला, जाने क्या है पूरा मामला

एक तरफा प्यार में पागल सिरफिरे युवक ने अपने खौफनाक इरादे को अंजाम दिया।

0 255

एक तरफा प्यार में पागल सिरफिरे युवक ने अपने खौफनाक इरादे को अंजाम दिया। डीसीपी नार्थ जोन देवेश पांडे के अनुसार आरोपी युवक युवती के घर के पास ही रहता है। युवती के मना करने के बाद भी सिरफिरा युवक उससे संपर्क करने की कोशिश कर रहा था।

लखनऊ में एक सिरफिरे युवक ने अपने एक तरफा प्यार के चलते घर के बाहर खड़ी युवती पर ब्लेड से हमला कर दिया। युवती के चेहरे पर धारदार ब्लेड से लगते ही युवती दर्द से चीखने लगी। युवती की चीख सुनकर लोग अपने घरों से बाहर निकल आये। वहीं लोगों को बाहर आते देख आरोपी वहां से फरार हो गया। युवती को अस्पताल में एडमिट करवाया गया उसके बाद जानकीपुरम थाने में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया।

सोशल मीडिया से हुई दोस्ती:

आरोपी युवक और युवती की दोस्ती फेसबुक-इंस्टाग्राम के जरिये हुई थी। दोनों में फोने पर भी बात-चित होने लगी थी। कुछ दिन पहले युवक ने युवती से अपने प्यार का इजहार किया था। जिसके युवती आरोपी युवक के साथ रिश्ता आगे नहीं बढ़ाना चाहती थी और युवक से बात करना बंद कर दिया।

युवती के चेहरे पर किया ब्लेड से वार:

Related News
1 of 811

एक तरफा प्यार में पागल सिरफिरा युवक सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती को प्यार समझ बैठा था। वहीं युवती ने उसके प्यार के प्रपोजल को ठुकरा दिया और बात करना बंद कर दी थी। उसके बाद आक्रोश में आकर आरोपी युवक ने अपने घर के बहार खड़ी युवती के चेहरे पर ताबड़-तोड़ ब्लेड से हमला कर देता है। युवती को घायल करने के बाद युवक चीखते हुए बोला कि ‘अगर तुम मेरी नहीं हुई,तो दूसरे की भी नहीं होने दूंगा।

आपको बता दें यह मामला लखनऊ के जानकीपुरम का है। इंस्पेक्टर जानकीपुरम के अनुसार अस्पताल में एडमिट युवती की हालत में सुधार है। पुलिस ने परिजनों के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें..14 साल की नौकरानी से मालकिन की दरिंदगी, मेहमानों से जबरन बनवाती थी संबंध, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज…

ये भी पढ़ें..पॉर्न फिल्में देख छोटे भाई से संबंध बनाने लगी 9वीं की छात्रा, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज, सदमे में परिजन…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...