प्रधान समर्थकों की गुंडई, नही कराएंगे विकास

0 15

फर्रुखाबाद– जिले के विकास खण्ड कायमगंज क्षेत्र के गांव आजमपुर ; जो कि ग्राम सभा रानीपुर गौर का मौजा है। इस गांव में ज्यादातर गलियां कच्ची है। दूसरी तरफ गांव से पानी का निकास नही है।

Related News
1 of 1,457

जिस कारण बरसात के समय लोगो का निकलना मुश्किल हो जाता है।गांव में जो सरकारी स्कूल है उसमें लोग कूड़ा डाल रहे है।बहुत से घरो की महिलाओं से लेकर सभी सदस्य खुलेआम खेतो में शौच करने जाते है।गांव में बीमारियों का अंबार लगा हुआ है क्योंकि नालियों की सफाई के बाद कूड़ा नही उठाया जाता है।जिस कारण मच्छर पैदा हो रहे है।जब स्थानीय निबासियो से बातचीत की गई तो लोगो ने बताया कि महिला ग्राम प्रधान है उनका पति शराब पीकर रहता है।

जिस कारण कोई गांव वाला उसके पास जाता है तो वह अपने समर्थकों के साथ गाली गलौज करके भगा देता है।जब गांव के विकास को लेकर प्रधान पति से बात करनी चाही तो उसने अपने पास गुंडे बैठा रखे थे। जिन्होंने धमकी देते हुए कहा कि-‘खबर से क्या उखड़ जाता है।जितनी चाहो खबर चलाओ देंखे क्या होता है।’

(रिपोर्ट – दिलीप कटियार , फर्रुखाबाद )

Comments
Loading...