रफ्तार ने छीनी कवि पत्रकार एवं हास्य कवि की जिंदगी

0 31

उन्नाव– लालगंज रायबरेली में आयोजित कवि सम्मेलन समारोह से लौटते समय कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत होने से एक कवि पत्रकार एवं हास्य कवि की दर्दनाक मौत हो गई।

Related News
1 of 1,457

अचलगंज थाना इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सडक पार करते समय कानपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने एक कार में ज़ोरदार टक्कर मार दी थी । जिससे कार में मौजूद कवि पत्रकार प्रमोद तिवारी और हास्य कवि के. डी. शर्मा हाहाकारी जी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद अस्पताल ले जाते समय दोनों  महान कवियों की मौत हो गई। बता दें यह घटना रायबरेली के लालगंज में कवि सम्मेलन से वापस लौटते समय हुई । पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए।

( रिपोर्ट-अनुराज भारती, उन्नाव) 

 

Comments
Loading...