गोरखपुर में होली मनाएंगे सीएम योगी,सुरक्षा के कड़े इंतजाम

0 15

गोरखपुर — उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद  गोरखपुर में पहली बार रंगों का त्योहार होली मनाने आ रहे योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अपने 2 दिवसीय दौरे में योगी सबसे पहले स्थानीय गुलहरिया और पान्डेय हाता से निकलने वाली होलिका दहन शोभा यात्रा में शामिल होंगे।

योगी शोभा यात्रा में पिछले 2 दशक से हिस्सा ले रहे हैं।मुख्यमंत्री शुक्रवार (2 मार्च) को आरएसएस के नेतृत्व में घंटाघर से निकलने वाली परंपरागत नरसिंह शोभा यात्रा की अगुवाई भी करेंगे जबकि शाम को योगी की ओर से गोरखनाथ मंदिर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है जिसमें जिले के गणमान्य लोग भाग लेंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ की गोरखपुर में यह पहली होली है। ऐसे में शहर की होली में बतौर मुख्यमंत्री उनकी परंपरागत हिस्सेदारी को लेकर लोगों में खासा उत्साह है।

Related News
1 of 1,457

होली पर भगवान नरसिंह शोभा यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री की सुरक्षा पुलिस के लिए कडी चुनौती होगी जिसके लिए सुरक्षा के कडे प्रबंध किए गए हैं। वर्ष 1945 से निकल रही तकरीबन 5 किलोमीटर लंबी इस शोभा यात्रा का नेतृत्व गोरक्षपीठाधीश्वर करते हैं। रास्ते में पड़ने वाले घरों की छतों से शहरवासी उन पर रंग बरसाते हैं। इस बार पीठधीश्वर मुख्यमंत्री भी हैं लिहाजा पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं।

 

 

Comments
Loading...