हापुड़ में ट्रेन से कटकर पांच लोगों की दर्दनाक मौत

0 11

हापुड़ — उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में रेलवे लाईन पार करते समय पांच लोगों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी भी हुए हैं.जानकारी के अनुसार, दिल्ली से चलकर फ़ैजाबाद जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस पिलखुवा में रात साढ़े नौ बजे के करीब कुछ देर के लिए रूकी.

Related News
1 of 1,457

 

इस दौरान कुछ दैनिक यात्री ट्रेन से उतर कर पटरी पार करने लगे तभी दूसरी तरफ आ रही एक एक्सप्रेस रेलगाड़ी की चपेट में आ गए. घटना रविवार रात करीब सवा नौ बजे की है,बताया जा रहा है कि रेल लाईन को कुल सात लोग पार कर रहे थे. हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.मरने वालों की पहचान विजय, आकाश, आरिफ, सलीम व समीर के रूप में हुई है. सभी मृतक पिलखुआ के रहने वाले हैं.

 

Comments
Loading...