सुहागरात के दिन नशीला चिकन खिलाकर जेवर और नकदी ले उड़ी दुल्हन

0 58

बिजनौर — उत्तर प्रदेश के बिजनौर में दुल्हन घरवालों को नशीला मुर्गा खिलाकर जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई.नई नवेली दुल्हन की उसी दिन  सुहागरात थी. हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है, पर अभी तक लूटेरी दुल्हन का कोई पता नहीं चल सका है.

Related News
1 of 1,457

दरअसल विधवा ओमवती ने पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी को प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया है कि 16 फरवरी को पड़ोसी अजय और उसके साथी मुकेश ने उसके पुत्र देवेंद्र की शादी 80 हजार रुपये लेकर नजीबाबाद थाने के प्रेमपुरी निवासी नेहा से घर के पास मन्दिर में करा दी.

नेहा ने सुहागरात को ही मुर्गा खाने की फरमाइश की. देवेंद्र ने बाजार से मुर्गा ला दिया. जिसे नेहा ने बनाकर सबको खिला दिया. सुबह जब सोकर उठे तो नेहा घर के जेवर और पांच हजार रुपये लेकर फरार हो चुकी थी. ओमवती ने बिचौलियों और नेहा के विरुद्द मामला दर्ज करके कार्रवाई की मांग की है.

Comments
Loading...