नकल का जखीरा देख सन्न रह गए प्रशासनिक अधिकारी

0 19

एटा– योगी सरकार की नकल विहीन परीक्षा के लिए सख्ती के बाबजूद नकल माफियाओं के हौंसले बुलंद है। नक़ल माफिया किसी न किसी प्रकार नकल कराने की जुगत में लगे रहते हैं। जिले में नकल का जखीरा बरामद होने से सनसनी फ़ैल गयी। 

 

Related News
1 of 1,457

ताजा मामला एटा का है जहॉं हाईस्कूल की गणित की परीक्षा में जिलाधिकारी अमित किसोर द्धारा जनता इंटर कॉलेज, कैलठा अलीगंज में औचक निरीक्षण में नकल का जखीरा बरामद करने से नकल माफियाओं में हड़कंप मच गया है। भारी मात्रा में बरामद नकल का जखीरा देख कर प्रशासनिक अधिकारी भी हैरान रह गए। फिलहाल डीएम अमित किशोर ने कॉलेज में लगे सीसीटीवी की हार्डडिस्क अपने कब्जे में लेकर इस पूरे मामले की जांच शुरू करते हुए यूपी बोर्ड के मैथ की कॉपी सील करने की संस्तुति की है। वहीं जिलाधिकारी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज को चेक कर स्कूल प्रिंसिपल, प्रबंधक और केंद्र विवस्थापक पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

(रिपोर्ट- आर. बी. द्विवेदी ,एटा )  

 

Comments
Loading...