एक तरफा प्यार में मुस्लिम युवक ने युवती की गर्दन काटकर की हत्या

0 1,641

एकतरफा प्यार में नाकाम साइको युवक ने युवती की गला काटकर की हत्या ( killed)। बलिया जनपद के सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र का है मामला। डीआईजी आजमगढ़ ज़ोन ने खुलासा करते हुए कहा गिरफ्तार हत्यारोपी के खिलाफ एनएसए सहित कड़ी कड़ी धाराएं लगाई जाएंगी।

ये भी पढ़ें..पुलिस लाइन में तैनात सिपाही की अचानक हुई मौत, मचा हड़कंप

बलिया जनपद के सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव की 16 वर्षीय एक किशोरी खेत मे अपनी सहेलियों के साथ साग काटने गयी थी उसी दौरान गांव के एक मुस्लिम युवक ने युवती पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया।

10 दिनों से लगातार फोन कर रहा था आरोपी

दरअसल मुस्लिम युवक एकतरफा प्यार में लड़की पर लगातार बात करने का दबाव बना रहा था। ऐसे में प्यार में नाकाम युवक ने इस हत्या कांड ( killed) को अंजाम दे दिया। मृतक लडक़ी के भाई का कहना है कि आरोपी युवक पिछले 10 दिनों से लगातार फोन भी कर रहा था।

ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ा

Related News
1 of 810

दो समुदायों से जुड़े इस घटना कांड की सूचना मिलते ही गावँ में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गयी। वही शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। हालांकि इस मामले में ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।

डीआईजी आजमगढ़ जोन सुभाष चन्द् दूबे ने इस घटना को क्रूरतम हत्या बताते हुए कहा कि आरोपी युवक साइको टाइप का अपराधी है ।ऐसे में पुलिस कठोरतम कार्यवाई करते हुए एनएसए सहित कड़ी से कड़ी धाराएं लगाएगी।

ये भी पढ़ें..बारात ले जाने की चल रही थी तैयारी, अचानक दुल्हन की हुई मौत, खबर सुन जमीन पर गिरा दूल्हा और फिर…

ये भी पढ़ें..पुलिस लाइन में तैनात सिपाही की अचानक हुई मौत, मचा हड़कंप

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )

(रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी, बलिया)

Comments
Loading...