पत्नी को एग्जाम में पास कराने के लिए पति बना मुन्ना भाई !

0 16

औरैया — वैसे तो पति पत्नी का साथ सात जन्मो का होता है लेकिन जब पत्नी को बोर्ड परीक्षा मे पास कराने के लिए पति खुद मुन्ना भाई बनकर परीक्षा दे और पकड़ा जाये तो ये साथ और गहरा होना तय है, ये सुनकर आपको हंसी जरुर आयेगी, लेकिन ऐसा ही एक मामला औरैया जिले से सामने आया है।

Related News
1 of 1,457

जिले के एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांधी इंटर कालेज में ऐसा ही एक मामला देखने को मिला जहां अपनी पत्नी को एग्जाम में पास कराने के लिए शरद नाम के इस शख्श ने खुद को मुन्ना भाई बना डाला, और पत्नी की जगह खुद पेपर देने जा पहुंचा, आखिरकार जब मामला खुला तो पुलिस ने सेंटर पहुंचकर मुन्ना भाई को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया, वही मौके पर पहुंचे एसडी एम विधूना ने आरोपी मुन्ना भाई से पूछतांछ की तो पूरा मामला सामने आ गया और आरोपी के मुताबिक उसकी पत्नी पढ़ने मे ज्यादा ठीक नही है इसलिए वो  मदद करने आया था, फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया गया है ।

(रिपोर्ट- वरुण गुप्ता, औरैया) 

Comments
Loading...