डीजीपी की सुरक्षा में बड़ा फेरबदल !

0 16

लखनऊ–यूपी के नवनियुक्त डीजीपी ओपी सिंह की सुरक्षा व्यवस्था में एक बड़ा फेरबदल किया गया है। अब डीजीपी की सुरक्षा में एटीएस के कमांडो तैनात रहेंगे। 

Related News
1 of 1,457

बता दें डीजीपी ओपी सिंह ने यूपी पुलिस के सभी सुरक्षाकर्मियों को हटा दिया है और अब डीजीपी भी एटीएस के कमांडो के सुरक्षा घेरे में रहेंगे। अब डीजीपी की सुरक्षा की व्यवस्था भी डीजी सीआईएसएफ की तरह ही होगी। डीजीपी की सुरक्षा व्यवस्था का पूरा ब्लूप्रिंट आईजी एटीएस असीम अरुण तैयार करेंगे। मालूम हो कि अभी हाल ही में यूपी के पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह ने अपना कार्यकाल पूरा किया है ;जिसके बाद इस पद पर ओपी सिंह की तैनाती की गयी है। 

 

Comments
Loading...