Propose Day पर प्रेमिका की ससुराल पहुंचा प्रेमी,हो गई जेल

0 15

न्यूज डेस्क — प्रेमी प्रेमियों के लिए प्यार का सफ्ताह वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होते ही गुरुवार को प्रपोज डे के मौके पर लखीमपुर में एक प्रेमी गुलाब के फूल के साथ पर अपनी प्रेमिका के सामने अपने प्यार का इजहार करने उसके ससुराल पहुंच गया.

मोहब्बत का ऐसा भूत चढ़ा कि आशिक ने शादीशुदा प्रेमिका से खुलेआम मोहब्बत का इजहार करने लगा. लेकिन प्रेमिका स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए उसे पहचानने से ही मुकर गई. जिसके बाद भावावेश में आकर प्रेमी ने अपने हाथ की नस काट ली. बखेड़ा बढ़ा और सूचना पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान प्रेमी को अस्पताल भिजवाया.

Related News
1 of 1,457

दरअसल मामला सदर कोतवाली का है. अमेठी जिले का रहने वाला युवक अभिषेक एक लड़की से बेहद प्यार करता था. लड़की की शादी तीन साल पहले लखीमपुर हो गई. अभिषेक और उसकी शादीशुदा प्रेमिका की मोहब्बत शादी के बाद भी जारी रही. फोन पर बात होती, मैसेज शेयर होते, लेकिन मिल नहीं पाते थे. जिसके बाद रोज डे पर अभिषेक अमेठी से लखीमपुर आ गया. सीधे प्रेमिका से मिलने उसके ससुराल पहुंच गया. जिसके बाद ससुराल में हंगामा हो गया. सबके सामने प्रेमिका ने अभिषेक की मोहब्बत ठुकरा दी. जिसके बाद अभिषेक आहत हो गया और उसने चाकू निकालकर अपने हाथ की नस काट ली.

जिसके बाद हंगामा बढ़ा तो पुलिस पहुंची. सदर कोतवाल अशोक पाण्डेय ने प्रेमी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. इलाज के बाद अस्पताल से घायल अभिषेक को छुट्टी मिल गई. लेकिन प्रेमिका के ससुरालवालों की शिकायत पर अभिषेक को हिरासत में ले लिया गया. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्यवाई होगी.

बताया जा रहा है कि अभिषेक और महिला इलाहाबाद में एक साथ पढ़ते थे. इसी दौरान दोनों के बीच प्यार हो गया. दोनों का प्यार परवान चढ़ पाटा उससे पहले प्रेमिका के घरवालों ने उसकी शादी कर दी. शादी के बाद भी अभिषेक अपनी प्रेमिका को बुला नहीं पाया.

Comments
Loading...