अॉल इण्डिया कम्यूनिटी हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन का आंदोलन लाया रंग !

0 17

लखनऊ– अॉल इण्डिया कम्यूनिटी हेल्थ वर्कर्स एसोशिएसन के राष्ट्रीय महासचिव मनोज कुमार ने बुधवार को अपने आंदोलनकारी साथियों के नाम एक संदेश जारी किया। संदेश में मनोज कुमार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि…

प्रदेश की वर्तमान सरकार के सहयोगात्मक रूख के कारण लम्बे समय से चल रहा स्वास्थ्य रक्षक आंदोलन अब सफलता के निकट पहुंच चुका है तथा हजारों स्वास्थ्य रक्षकों की बहाली को निर्धारित करने वाला विभागीय शासनादेश जल्द ही जारी होने वाला है। जिसके लिए इतने लम्बे समय से आंदोलन करने वाले सभी सहयोगी मित्र सम्वेदनशील प्रशासनिक अधिकारी और इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया के सभी पत्रकार बंधु बधाई के पात्र हैं।

Related News
1 of 1,457

मनोज कुमार ने इस संदेश में कहा है कि इस संदेश को जारी करने की आवश्यकता इसलिए महसूस की गई क्योंकि पिछले दिनों नैतिक पार्टी नामक राजनैतिक दल के कुछ लोगों ने भ्रष्ट नौकरशाहों के साथ मिल कर आंदोलन को भटकाने का असफल प्रयास किया था; जो प्रशासनिक स्तर पर पूरी तरह असफल सिद्ध हुआ है। इस सम्बंध में दूर दराज के जिलों तथा भारत के लगभग सभी प्रदेशों में मौजूद लाखों स्वास्थ्य रक्षकों तक सही जानकारी पहुंचाना जरूरी समझा गया।

 

Comments
Loading...