ओवरलोड ट्रक ने मारी टक्कर, महिला की मौत, दो घायल

0 22

सीतापुर– जनपद में एक दिल दहलाने वाला हादसा हुआ। सकरन थाना क्षेत्र के अंतर्गत ओवरलोड गन्ना लदे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

 

Related News
1 of 1,457

सकरन थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहलिया व भंगहा के बीच रामप्यारी पत्नी राम प्रकाश भार्गव ग्राम रव्वापुर नेवादा थाना सकरन उम्र 35 वर्ष अपने रिश्तेदार अनुज पुत्र रामभरोसे निवासी पूंजी खेड़ा व दीपू निवासी बिरई पुरवा उनके साथ अपने लड़के की ससुराल सिंघापुर मजरा सकरन खुर्द को जा रही थी। तभी पीछे से आ रहे कसरिया फैक्ट्री के ओवरलोड गन्ना लदे ट्रक यूपी 32 बीएन 3086 ने अनियंत्रित होकर जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राम प्यारी पत्नी राम प्रकाश भार्गव उम्र 35 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई ; जबकि उनके रिश्तेदार अनुज व दीपू गंभीर रूप से घायल हो गए। 

घटना की सूचना से मौके पर पहुंचे क्षेत्रवासियों के द्वारा घटना की सूचना सकरन थाने व 100 नंबर पुलिस को दी गई। जिसके बाद आनन-फानन में अपने दल बल के साथ पहुंचे एस ओ नोवेन्द्र सिंह सिरोही ने घटना की जानकारी लेते हुए ट्रक को अपने कब्जे में लेकर परिजनों को जानकारी देते हुए घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडा भेजा। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया तथा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। घटना को लेकर एस ओ सकरन नोवेन्द्र् सिंह सिरोही ने बताया ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है साथ ही शव को पीएम हेतु जिला मुख्यालय भेजा जा रहा है शेष कार्यवाही भी की जा रही है।

(रिपोर्ट -सुमित बाजपेयी ,सीतापुर )

Comments
Loading...