अंतिम संस्कार से पहले जिंदा हुआ शख्स,कहा- यमदूतों से हुई गलती

0 19

फिरोजाबाद –उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।  यहां एक शख्स मौत के कई घंटों बाद अचानक जिंदा हो गया। वहीं मरने के बाद अचानक जिंदा हुई इस शख्स ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।

 

Related News
1 of 1,457

जानकारी के मुताबिक मामला जिले के मक्खनपुर थाना क्षेत्र का है। यहां के रहने वाले 70 वर्षीय ज्ञान सिंह ब्लड प्रेशर और शुगर के चलते बीमार चल रहा थे। वहीं बीमारियों के चलते 1 फरवरी सुबह उसकी मौत हो गई और परिवार वाले अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। वहीं शाम श्मशान घाट जाने से पहले मृतक के शरीर में हरकत होने लगी। शरीर पर कई जगह नीले निशान पड़ गए, हाथ में फफोले पड़ने लगे। जब तक लोग कुछ समझ पाते कि ज्ञान सिंह उठकर बैठ गया। परिवार उनको जिंदा देखकर खुश होने की बजाय हैरान हो गया।वहीं ज्ञान सिंह के जिंदा होने की खबर आग की तरह फैल गई और देखने के लिए लोगों का जमावड़ा लग गया।

जिंदा होने के बाद शख्स ने कही हैरान करने वाली बात

उधर जिंदा होने के बाद ज्ञान सिंह ने बताया कि 3 लोग मुझे पकड़कर एक सुन्दर से स्थान पर ले गए। वहां एक बड़ा सा सोने का गेट था, लेकिन मुझे गेट के अंदर नहीं जाने दिया। जो लोग मुझे पकड़कर ले गए थे, उनको चौकीदारों ने फटकार लगाई। उस दौरान एक पहरेदार ने मेरे ऊपर गरम चीज फेंकी और धक्का मार दिया, जिसके बाद मैं सीधे नीचे आ गया। उस गर्म चीज की वजह से हाथों में फफोले पड़े। यमदूतों से गलती हो गई थी, किसी और शख्स की जगह मुझे लेकर चले गए थे। 

Comments
Loading...