रामकृष्ण यादव भाजपा पार्षद दल के उपनेता घोषित

0 21

लखनऊ– भारतीय जनता पार्टी ने बीती शाम नगर निगम पार्षद दल के पदाधिकारियों के नाम तय कर दिए । पदाधिकारियों के नाम तय करने के लिए यह बैठक महानगर कोर कमेटी द्वारा की गयी थी।

Related News
1 of 1,457

महानगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला ने बताया कि महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा की अध्यक्षता में महानगर कोर कमेटी की बैठक एवं प्रदेश द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों से विचार विमर्श के उपरान्त रामकृष्ण यादव को उपनेता, रजनीश कुमार गुप्ता को मुख्य सचेतक, रामकुमार वर्मा को सचेतक और शिवपाल सांवरिया को कोषाध्यक्ष घोषित किया गया है। रफी अहमद किदवई वार्ड से दूसरी बार पार्षद चुने गए रामकृष्ण यादव के नाम का ऐलान महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने किया। बता दें उपनेता चुनने के लिए कोर कमिटी बनाई गई थी। 

(रिपोर्ट – श्वेता सिंह , लखनऊ )

 

Comments
Loading...