आग ने मचाया तांडव, देखते ही देखते खाक हुए दर्जनों मकान

0 14

हरदोई– जिले में आज एक गांव में अचानक आग लग गयी। जब तक कोई कुछ समझ पाता आग इस कदर विकराल हुई कि गांव का एक पूरा मोहल्ला जलकर राख हो गया। करीब एक दर्जन मकान इस आग की चपेट में आकर जलकर राख हो गए और मकानों में रखी लोगो की घरेलु सम्पति भी जलकर ख़ाक हो गयी। 

Related News
1 of 1,457

मल्लावा कोतवाली के सेखनपुरवा गांव में कल शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते एक के बाद एक मकान होते हुए यह आग पूरे मोहल्ले में फैलकर विकराल हो गयी। आग इतनी विकराल थी कि कुछ देर में गांव में दर्जनों घर जलकर खाक हो गए। घरों में लाखों रुपए की सामग्री भी जलकर खाक हो गई। लोगो ने दमकल विभाग को सूचना देने के साथ खुद भी किसी तरह आग पर काबू पाने की कोशिश की ; लेकिन जब तक दमकल की गाड़िया मौके पर पहुँचती एक ट्रेक्टर समेत एक दर्जन घर जलकर राख हो गए। 

(रिपोर्ट -सुनील अर्कवंशी , हरदोई )

 

Comments
Loading...