सरकार के इस फैसले से नाराज वरिष्ट पत्रकार ने दी आत्मदाह की धमकी

0 19

वाराणसी– वरिष्ठ खेल पत्रकार पदमपति शर्मा ने योगी सरकार पर मंगलवार को बड़ा हमला बोला है।  उन्होंने लिखा है कि जो काम बाबर और औरंगजेब नहीं कर सका वो योगी सरकार करेगी।

Related News
1 of 1,457

वाराणसी निवासी इस पत्रकार ने मंगलावर को फेसबुक पर पोस्ट लिखकर आत्मदाह करने की धमकी दी। वरिष्ठ पत्रकार का यह पोस्ट सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल वो प्रदेश सरकार के उस फैसले से नाराज हैं जिसके तहत बाबा विश्वनाथ दरबार से सीधे गंगा दर्शन कराने की योजना बन रही है। वाराणसी के अधिकारियों ने इस योजना को साकार करने के लिए सोमवार को बाबा विश्वनाथ परिक्षेत्र का मौका मुआयना किया था। बताते चले कि इस पर 480 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं।

Comments
Loading...