दलित युवक की पीट – पीटकर हत्या , मस्जिद पर मिला शव

0 20

हाथरस– शहर की खंदारी गढ़ी बस्ती में आज सुबह बस्ती के ही एक युवक की खून से सनी लाश मस्जिद के पास से बरामद हुई है। युवक की लाठी डंडों से पीट – पीटकर और सर कुचलकर हत्या की गयी है। इस वारदात से बस्ती में तनाव का माहौल है। किसी भी प्रकार की हिंसा की आशंका के चलते भारी पुलिस फ़ोर्स बस्ती में तैनात है।

Related News
1 of 1,457

एसपी ने बताया है कि युवक के हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही होगी। यूपी के हाथरस शहर की खंदारी गढ़ी बस्ती के युवक अमित की लाठी डंडों से पीट पीटकर और उसका सर कुचलकर हत्या की गयी है। उसकी लाश बस्ती में मस्जिद के पास से बरामद हुई है। परिजनों के मुताबिक अमित की हत्या में बस्ती के ही एक दूसरे संप्रदाय के तीन लोग शामिल है। पड़ोसी जनपद कासगंज में हुई हिंसा के मद्देनजर पुलिस इस वारदात को हल्के में लेना नहीं चाहती। इसीलिए बस्ती में तनाव के चलते भारी फ़ोर्स तैनात किया गया है। मृतक की लाश को पुलिस ने बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और युवक के हत्यारों की तलाश तेज़ कर दी है। एसपी  ने बताया है कि मामले में हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही होगी। 

( रिपोर्ट-सूरज मौर्या, हाथरस )

Comments
Loading...