गाय के साथ गलत हरकत करते पकड़े गए दो युवक,मामला दर्ज

0 19

न्यूज डेस्क — एक गोशाला में गाय के साथ कुकर्म करने के आरोप में दो युवकों को दबोचा गया है।बताया जा रहा कि दोनों आरोपी काम के सिलसिले में वहां पहुंचे थे और गोशाला के आश्रम में किराये पर कमरा लेकर रह रहे थे।

जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपियों को उस वक्त रंगे हाथों दबोचा गया जब आश्रम के संचालक की पत्नी ने उन्हें काली करतूत को अंजाम देते हुए देख लिया। मामला शनिवार रात करीब डेढ़ बजे का है। संचालक की पत्नी की नजर जैसे ही आरोपियों की करतूत पर गई तो उसने शोर मचा दिया। मामले की जानकारी लगते ही स्थानीय लोगों का जमघट लग गया। इससे पहले कि आरोपी फरार हो पाते लोगों ने उन्हें आश्रम के एक कमरे में बंद कर दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया और उनके और गाय के सैंपल जांच के लिए लैब में भिजवाए।

Related News
1 of 1,457

बता दें कि मामला हरियाणा का है। पुलिस के मुताबिक सराय औरंगाबाद स्थित सतनाम शिवगुरु शक्ति मिशन आश्रम में गाय के साथ कुकर्म करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने आरोपियों को दबोचने के अलावा ग्रामीणों की शिकायत पर आश्रम की भी पड़ताल की। ग्रामीणों ने बताया था कि आश्रम में एक गुफा भी बनाई गई है।

हालांकि आश्रम के संचालक रोहताश ने इससे इनकार किया और गुफा को पानी की टंकी करार दिया। रोहताश ने पुलिस को बताया कि आश्रम का खर्च चलाने के लिए इसके 15 कमरों को किराये पर दिया गया है। रोहताश की ही पत्नी ने आरोपी युवकों को गाय के साथ कुकर्म करते हुए देखा था। फिलहाल पुलिस ने रोहताश के कहने पर आरोपियों के खिलाफ धारा 377 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पूछताछ में दोनों आरोपियों की पहचान मेरठ के आबिद और मुजफ्फरनगर के नदीम के रूप में हुई। पुलिस उनका पुराना रिकॉर्ड भी खंगाल रही है, ताकि यह पता लग सके कि कहीं उनका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड तो नहीं है।इसके अवाला पुलिस को आरोपियों के पास से आपत्तिजनक चीजें भी बरामद हुई हैं। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है और लोगों में रोष बना हुआ है। लोगों ने पुलिस से मांग की है कि आश्रम में रहने वाले हर व्यक्ति का पुलिस वेरिफिकेशन कराया जाए।

Comments
Loading...