नायक के फॉर्म में डीएम, आरटीओ ऑफिस में दलालों की सूचना पर तुरंत मारा छापा

0 49

हरदोई–जिले के जिलाधिकारी पुलकित खरे लगातार नायक की भूमिका में नजर आ रहे हैं। ऐसे में आज अचानक आरटीओ ऑफिस में बढ़ती दलाली की सूचना मिलने पर उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को मौके पर आनन – फानन में जांच के लिए भेजा।

Related News
1 of 1,457

अचानक जिला प्रशासन और पुलिस के इस कॉन्बिंग ऑपरेशन में दलाल भागते नजर आए। कुछ दलालों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। इस दौरान भ्रष्टाचार और दो नंबर के काम करने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। लगातार आरटीओ ऑफिस में दलालों की मौजूदगी और भ्रष्टाचार की मिल रही शिकायतों की  अचानक खबर मिलने पर जिलाधिकारी पुलकित खरे ने सिटी मजिस्ट्रेट को आरटीओ ऑफिस के लिए रवाना कर दिया। मौके पर पहुंची तेज तर्रार सिटी मजिस्ट्रेट वंदिता श्रीवास्तव ने पुलिस फोर्स के साथ मिलकर वहां बेकाम संदिग्ध लोगों से पूछताछ की और कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया। इस दौरान आरटीओ ऑफिस का प्रशासन ने चैनल बंद कर दिया। आरटीओ ऑफिस में अफरा-तफरी का माहौल रहा। जिला अधिकारी के मुताबिक अनियमितताओं की शिकायतों के कारण यह एक्शन लिया गया है। 

Comments
Loading...