दो पक्षों में चले ईट-पत्थर, जमकर हुई फायरिंग,वीडियो वायरल

0 52

जालौन में दो पक्षों में विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ गया कि उनके बीच जमकर पथराव और खुलेआम फायरिंग (firing) भी हुई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें..बड़ी राहतः अब घर बैठे होगी Corona की जांच

बता दें कि वायरल वीडियो कालपी तहसील क्षेत्र के ग्राम मैनूपुर का है। जहाँ पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर पत्थरबाजी व फायरिंग (firing) हुई। वायरल वीडियो में लगभग दर्जन बेखौफ लोग एक घर की छत पर खड़े हुये है और अपनी दबंगई दिखाते हुये अवैध तमंचे से खुलेआम अनगिनत फायरिंग और पथराव कर रहे है।

Related News
1 of 839
एक-एक झोकी कई फायर…

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक जो लाल कपड़े पहना है और युवक तमंचा लहराता हुआ आगे आता है और एक के बाद एक फायर (firing) करता चला जाता है। इस पूरी घटना का वीडियो गांव के ही किसी शख्स ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह वीडियो बुधवार की सुबह का बताया जा रहा है। फिलहाल इस मामले में जनपद का कोई भी पुलिस अधिकारी इस वीडियो के बारे में नहीं बोल रहा है।

ये भी पढ़ें..नहीं रहे बाबा शोभन सरकार, डौंडिया खेडा में की थी खजाने की भविष्यवाणी

(रिपोर्ट- अनुज कौशिक, जालौन)

Comments
Loading...