भारतीय नौसेना के 21 जवानों में कोरोना की पुष्टी

सभी 21जवानों को मुंबई के कोलाबा में स्थित नौसेना अस्पताल भर्ती कराया है

0 176

देश भर में किलर कोरोना वायरस का कहर जारी है। अब कोरोना ने भारतीय नौसेना ने अपनी चपेट में ले लिया है। इसी कड़ी में 21 नौसैनिकों (Indian Navy) की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जो नौसेना में खतरे की घंटी की तरह है। वहीं सेना के शीर्ष अधिकारियों के बीच चिंता पैदा हो गई है।

UP: आधार-राशनकार्ड हो या ना हो, लेकिन भोजन सबको मिले- योगी

सभी 21 नौसैनिकों (Indian Navy) को मुंबई के कोलाबा में स्थित नौसेना अस्पताल आईएनएचएस अश्विनी में भर्ती कराया गया है। इस बात की जानकारी नौसेना अधिकारियों ने दी।

ये भी पढ़ें..यूपी के 846 में से 506 तब्लीगी संक्रमित, 45 विदेशी जमातियों पर FIR

21 कर्मी कोविड-19 से संक्रमित
Related News
1 of 1,162

नौसेना ने एक बयान में बताया कि मुंबई में नौसैन्य परिसरों के भीतर सेवारत कुल 21 कर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें आईएनएस आंग्रे के 20 नौसैनिक शामिल हैं। भारतीय नौसेना (Indian Navy) के किसी भी जहाज और पनडुब्बी में सवार कर्मियों में कोरोना वायरस का कोई मामला सामने नहीं आया है। जबकि दुनियाभर की कई नौसेनाएं कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से जूझ रही हैं।

corona virus

बता दें कि ये पहला मौका है जब नौसेना से कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। फिलहाल नौसेना की तरफ से बड़े स्तर पर अभियान चला कर ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इन संक्रमित लोगों के संपर्क में कौन-कौन आए। बता दें कि पॉजिटिव मिलने वाले सारे नाविक मुंबई के आईएनएस आंग्रे के रेसिडेंसियल कॉमप्लैक्स में रहते हैं। आईएनएस अंग्रे से ही वेस्टर्न नवल कमान का लॉजेस्टिक और ऑफिस का काम होता है।

14378 तक पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 14378 हो गए हैं। इनमें 11906 मामले सक्रिय हैं। 1992 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। देश में अब तक कोरोना से 480 लोगों की जान जा चुकी है।

ये भी पढ़ें..कोरोना को लेकर प्रसव में आयी भारी गिरावट, स्वास्थ्य महकमा हैरान

Comments
Loading...