दिल्ली डेयरडेविल्स के हेड कोच बने रिकी पोंटिंग

0 16

स्पोर्ट्स डेस्क — आॅस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नए सीज़न में वापसी करेंगे, लेकिन एक नए अवतार में. इस बार पोंटिंग को आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली डेयरडेविल्स के मुख्य कोच के रूप में देखा जाएगा.

 

Related News
1 of 204

बता दें कि पोंटिंग को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ के स्थान पर डेयरडेविल्स का मुख्य कोच बनाया गया है. दरअसल द्रविड़ ने बीसीसीआई में हितों के टकराव के कारण दिल्ली टीम के कोच पद से इस्तीफा दे दिया था.इसके स्थान पर द्रविड़ ने इंडिया-ए और अंडर-19 टीम के कोच पद की जिम्मेदारी संभालना बेहतर विकल्प माना.आईपीएल के पिछले सीजन का समापन दिल्ली ने छठे स्थान पर रहते हुए किया था. उसने 14 में से छह मैचों में जीत हासिल की थी. टीम ने अभी तक एक भी खिताब अपने नाम नहीं किया है.

गौरतलब है कि 2015 में पोंटिंग के मार्गदर्शन में मुंबई इंडियंस ने आईपीएल का दूसरा खिताब अपने नाम किया था, लेकिन 2016 में पोंटिंग का करार टीम के साथ समाप्त हो गया और मुंबई ने इसमें विस्तार न करने का फैसला किया.इससे पहले पोंटिंग को 2013 में एक खिलाड़ी के तौर पर मुंबई इंडियंस जुडे  थे, लेकिन खराब फॉर्म के कारण वह बीच में ही लीग से बाहर हो गए.इसके अलावा 2008 में पहले संस्करण के दौरान वह कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे.

 

Comments
Loading...