पुलिसकर्मियों को बधाई देने पहुंचे आईजी ने एसपी को इसलिए जमकर लगाई फटकार..

0 45

लखनऊ– राजधानी के गुडंबा थाने को देश के टॉप-3 में जगह मिली है। इसी बाबत पुलिसकर्मियों को बधाई देने के लिए बुधवार को आईजी जय नारायण सिंह गुडंबा पुलिस स्टेशन पहुंचे। आईजी साहब ने थाने के पुलिस अफसरों और पुलिसकर्मियों से हाथ मिलाकर उन्हें बधाई दी लेकिन साथ ही साथ एसपी (ट्रांस गोमती) को जमकर फटकार भी लगा दी। 

Related News
1 of 1,457

 

दरअसल, थाने पहुंचे एसपी (ट्रांस गोमती) हरेन्द्र सिंह ने वर्दी के उपर से जैकेट पहनी थी। इसको देखकर आईजी जय नारायण सिंह को गुस्सा आ गया। उन्होंने फटकार लगाते हुए कहा कि पुलिस वाले की पहचान उसकी वर्दी है। वर्दी हर वक्त दिखनी चाहिए। उसके बाद एसपी हरेन्द्र कुमार ने जैकेट उतारा।

Comments
Loading...