मकान का छज्जा गिरने से मासूम की मौत, दो घायल

0 53

बहराइचः  बख्शीपुरा मोहल्ले में तीन सगी बहनें खेल रही थीं। इसी दौरान मकान का छज्जा ढह गया। जिससे दो वर्षीय मासूम (Innocent) की मौत हो गई। जबकि सगी बहनें घायल हुई हैं। घायलों का इलाज मेडिकल कालेज में चल रहा है। पुलिस ने पंचनामा के बाद परिवारीजनों को सौंप दिया है।

ये भी पढें..COVID-19: लखनऊ में सील हुए हॉटस्पॉट में कहीं आपका इलाका को नहीं…

शहर के दरगाह शरीफ थाना अंतर्गत बख्शीपुरा निवासी यासमीन (2) पुत्र मोहम्मद इस्लाम अपनी बहन नरगिस (9) और सलमा (4) के साथ बुधवार दोपहर 12 बजे के आसपास घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान मकान का छज्जा ढह गया। जिसके नीचे तीनों बहने दब गईं। चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। सभी ने घायलों को बाहर निकाला।

Related News
1 of 163

घायल बहनों को मेडिकल कालेज पहुंचाकर भर्ती कराया गया। यहां पर चिकित्सकों ने मासूम (Innocent) यासमीन को मृत घोषित कर दिया। जबकि नरगिस और सलमा का इलाज चल रहा है। परिवार के लोगों ने शव पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इस पर दरगाह पुलिस ने पंचनामा के बाद शव परिवारीजनों को सौंप दिया है। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

ये भी पढ़ें..10 मिनट तक बाघ के साए में रहे पुलिसकर्मी, फिर…

(रिपोर्ट- अनुराग पाठक,बहराइच)

Comments
Loading...