राजधानी में प्रशासन सख्त ,रेलवे पटरी पर शौच करने वाले 57 लोग गिरफ्तार

0 18

लखनऊ– स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने की खातिर पहले लाठी लेकर और डराने और माला पहनाकर संकोच फील कराया जाता था, लेकिन अब प्रशासन ने भी अपने तेवर सख्त कर लिए हैं। रेलवे सुरक्षा बल कई दिनों से स्वच्छ मिशन पर सघन अभियान चला रही थी।

Related News
1 of 103

इसी अभियान के तहत RPF ने  57 लोगों को हिरासत में ले लिया। ये सभी लखनऊ के गोमती नगर और डॉलीगंज क्षेत्र से हिरासत में लिए गए हैं। रेलवे पटरी पर शौच करने का सभी पर आरोप है। आज ही सुबह हुयी चेकिंग में ये सभी पकड़े गए हैं। गिरफ्तार किए गए इन सभी 57 लोगों को लखनऊ सिटी लाया गया और इनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया। इन इन लोगों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। स्वच्छ मिशन को सफल बनाने की खातिर ऐसी सख्ती पहली बार देखी गई है जब 57 लोगों को एक साथ गंदगी फैलाने के चक्कर में हिरासत में लिया गया हो।

 

Comments
Loading...