भगवा रंग में रंगे 100 से ज्यादा प्राइमरी स्कूल, विवाद शुरू

0 52

न्यूज़ डेस्क —यूपी में नगर निकाय चुनाव जीतने के बाद बीजेपी का भगवा हर जगह छाया हुआ है । उत्तर प्रदेश में सरकार बदलने के बाद से ही सरकारी अधिकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खुश करने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते।

प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद सीएम योगी जब सत्ता संभाली तो प्रदेश के कई जिलों के सरकारी दफ्तरों को भगवा रंग से रंग दिया गया।ताजा मामला यूपी के पीलीभीत जिले का है जहां अधिकारियों ने 100 से ज्यादा प्राइमरी स्कूलों को भगवा रंग में रंग दिया। स्कूलों की दीवारों को भगवा रंग में रंगने के लिए अधिकारियों ने बकायदा सर्कुलर जारी किया था।

Related News
1 of 103

स्कूलों के भगवा रंग में रंगने का फैसले पर जब विवाद हुआ तो अधिकारियों ने इस सर्कुलर को वापस ले लिया। कई गांवों में लोगों और शिक्षकों ने भी इस फैसले का विरोध किया। एक स्कूल के शिक्षक ने बताया कि उन्होंने इस फैसले का विरोध किया था लेकिन सरपंच ने जबरन स्कूलों को रंगवा दिया। हालांकि अब विवाद के बाद अधिकारी इन स्कूलों को दोबारा सफेद रंग में रंगे जाने की बात कर रहे हैं।

ऐसा ही एक मामला फतेहपुर जिले में भी देखने को मिला था। यहां गवर्नमेंट इंटर कॉलेज को पूरी तरह भगवा रंग में तब्दील कर द‍िया गया है। हालाँकि कॉलेज के वाइस प्र‍िंस‍िपल व‍िष्णु कुमार ने कहा, इसके ल‍िए कोई द‍िशा-न‍िर्देश नहीं म‍िला था। स्कूल के स्टूडेंट्स और टीचर सबकी सहमति से ऐसा क‍िया गया है। सभी को यह कलर अच्छा लग रहा है।

इसे भी पढ़ें :-यूपी के इस जिले में ‘भगवा’ रंग में रंगा गवर्नमेंट स्कूल !

Comments
Loading...