बच्चे पकड़ने वाले बाबाओं से लोगों में दहशत, पुलिस परेशान

0 72

फर्रुखाबाद–विकास खण्ड कमालगंज के गांव भटपुरा के गांव में पांच से छः छोटी लडकिया जानवरो के लिए घास काटने खेतो पर गई हुई थी। लड़कियों ने बताया कि बाइक सवार तीन बाबा उन लड़कियों को अपने पास बुला रहे थे।

Related News
1 of 1,457

लेकिन लडकिया उनके पास न जाकर अपने घरों की तरफ भाग खड़ी हुई। बाबाओं ने उनका पीछा भी किया लेकिन जब शोर शराबा हुआ तो गांव से लेकर आसपास के गांव के लोग पुलिस को सूचना देने के बाद उसी मक्का के खेत मे बाबाओं को तलाश करने लगे लेकिन बाबा पहले ही वहां से फरार हो चुके थे।

वही डायल 100 के सिपाही ने बताया कि पीआरवी पर बच्ची के अपहरण की सूचना दी गई थी यह घटना कितनी सही है यह जांच के बाद पता चलेगा।उच्च अधिकारियों को सूचना दे दी गई है।लेकिन इसी मौसम में अफवाहों का दौर चलता है फिर भी पुलिस को सूचना दी है आगे जांच की जा रही है।

(रिपोर्ट-दिलीप कटियार, फर्रूखाबाद)

Comments
Loading...