बबूल के पेड़ पर लटका मिला किशोरी का शव, फैली सनसनी

0 57

बहराइच– रामगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत रेहुआ मंसूर के मजरा खुसलि पुरवा में देर शाम नाबालिग लड़की की लाश बबूल के पेड़ से लटकी मिली।जिससे क्षेत्र मे सनसनी फ़ैल गयी।

Related News
1 of 1,457

रामगांव थाना क्षेत्र के खुसलिपुरवा निवासी गुड़िया(16) पुत्री टहलू की लाश घर से दो किलोमीटर दूर बबूल के पेड़ से लटकती मिली। मृतका के पिता टहलू ने बताया कि सुबह गांव के ही रामफेर,सुनील पुत्र मदन व हरदी थाना क्षेत्र ललई बगिया निवासी सुनील पुत्र विद्याराम बहला-फुसला भगा ले गये थे।काफी खोजबीन के बाद देर शाम नाबालिग लड़की की लाश घर से 2 किलोमीटर दूर बबूल के पेड़ से लटकती मिली है।घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रामगांव मुकेश कुमार सिंह पहुंच कर शव को पेड़ उतारवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच की जायेगी।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, बहराइच)

Comments
Loading...