योगी के मंत्री नंदी को जान का खतरा,मिल रही RDX से उड़ाने की धमकी

0 11

इलाहाबाद– योगी कैबिनेट के नागरिक उड्डयन एवं संस्थागत वित्त मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी दी गई है। यहां की भाजपा मेयर पद की प्रत्याशी अभिलाषा गुप्ता नंदी के फेसबुक एकाउंट पर योगी के कैबिनेट मंत्री और उनके पति नंदगोपाल गुप्ता नंदी को जान से मारने की साजिश का मोहम्मद असद आसू नाम के फेसबुक अकाउंट से धमकी भरा मैसेज आया है। जिसकी एफआईआर मुट्ठीगंज थाने में दर्ज कराई गई है। 

Related News
1 of 103

 

धमकी मंत्री नंदी की पत्नी व भाजपा की मेयर प्रत्याशी अभिलाषा गुप्ता के फेसबुक एकाउंट पर चैट मैसेज में आई है। इस बारे में पुलिस से संपर्क किया गया तो मुकदमा दर्ज कर साइबर सेल के आईटी एक्सपर्ट्स आईपी एड्रेस ट्रेस करने में जुट गये। रिमोट बम के हमले के शिकार हुए थे नंदी दरअसल इस धमकी की अहमियत इसलिये बढ़ जाती है क्योंकि पिछले दिनों ही मंत्री नंदी पर रिमोट बम से हमला करने वाले राजेश पायलट पर नैनी जेल के अंदर हमला हुआ था। इसके बाद से नंदी पर हुये बम हमले की खौफनाक यादें फिर ताजा हो गई थी, जब 2012 में तत्कालीन बसपा सरकार में मंत्री रहे नंद गोपाल गुप्ता नंदी पर आरडीएक्स युक्त रिमोट बम से हमला हुआ था। हमले में एक पत्रकार समेत दो लोगों की जान चली गई थी, लेकिन किसी तरह लंबे इलाज के बाद नंदी की जान बचा ली गई थी। याद दिला दें कि इस मामले में आज भी न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है और कई अभियुक्त जेल में हैं।

 

Comments
Loading...