भाजपा नेता को तहसीलदार ने पीटा,कार्यकर्ताओं में आक्रोश

0 12

अंबेडकरनगर — खतौनी में नाम बढ़वाने गए किसान मोर्चा के नगर अध्यक्ष ने जलालपुर तहसील दार पर मारपीट का आरोप लगाया है ।

आरोप है जलालपुर तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव ने अपने हमराहियों के साथ किसान मोर्चा के नगर अध्यक्ष की बंद कमरे में जमकर पिटाई की मामले को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश है।

Related News
1 of 1,457

दरअसल मामला जलालपुर तहसील का है जहां पर बीजेपी के किसान मोर्चा के नगर अध्यक्ष अश्वनी कुमार खतौनी में नाम बढ़वाने को लेकर तहसील के कई दिनों से चक्कर लगा रहे थे । बुधवार को भी अश्वनी कुमार तहसील गए हुए थे। जहां पर तहसीलदार ने अश्वनी कुमार को देखते ही आग बबूला हो गए और अपने ही चेम्बर में अपने हमराहियों के साथ अश्वनी कुमार की जमकर धुनाई कर दी।

वही मामले की सूचना मिलते ही बीजेपी कार्यकर्ता जलालपुर कोतवाली पहुंच गए और जमकर हंगामा काटा । इसके अलावा कोतवाली में डेरा डाले बीजेपी कार्यकर्ता तहसीलदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की जिद पर अड़े हुए है।

(रिपोर्ट-कार्तिकेय चंद्र द्विवेदी,अंबेडकरनगर)

Comments
Loading...