रेप के आरोपी को लोगों ने कचहरी के अंदर जमकर पीटा,देखती रही पुलिस

0 62

वाराणसी — वाराणसी के कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार को 11 साल की बच्ची से रेप की घटना सामने आई थी। गाजीपुर का रहने वाला आरोपी युवक वाराणसी के विशेश्वरगंज इलाके के एक निजी ट्रांसपोर्ट में काम करने के के सिलसिले में वाराणसी रहता है।

शनिवार को कोतवाली थाना क्षेत्र के राजमंदिर इलाके में एक किराए के मकान में रह रहा था। पीड़िता की मां ने बताया, मेरी बेटी मेरी बहन के घर गई हुई थी, वहां लोगों के घरों से कपड़े लेकर आने और उसके धुलाई का काम होता है।

Related News
1 of 1,457

दोपहर में आरोपी युवक ने मेरी बहन की बड़ी बेटी और मेरी बेटी को कपड़ा देने के बहाने घर बुलाया। इसके बाद मेरी बेटी के साथ युवक ने जबरदस्ती की।

बता दें, जानकारी होते ही पीड़ित परिजन युवक के पास पहुंचे और उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के सामने युवक की पिटाई पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया था।

सोमवार को पुलिस आरोप युवक को कचहरी में मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने ले जा रही थी। इससे पहले वहां मौजूद कुछ लोग युवक पर टूट पड़े। उन्होंने पुलिस की मौजूदगी में ही आरोपी युवक की पिटाई कर दी। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक को बचाया और मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया।

Comments
Loading...