एक ही मंच पर ‘योगी और अखिलेश’ को देख हैरान हुए लोग !

0 36

लखनऊ — समाजवादी पार्टी के मुखिया व उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव इन दिनों चर्चा में हैं. एक तरफ जहां भाजपा और पीएम मोदी पर वार कर रहे हैं तो दूसरी तरफ अपने साथ एक खास शख्स को लेकर घूम रहे हैं. 

Related News
1 of 1,457

 दरअसल आज कल अखिलेश के साथ मंच पर नजर आने वाला शख्स हूबहू सीएम योगी आदित्यनाथ जैसे दिखता हैं. कई बार तो लोग जब उन्हें पीछे से देखते हैं तो चौक जाते है.आपको बता दें कि सीएम योगी की तरह दिखने वाला शख्स  सुरेश ठाकुर है वो न केवल योगी आदित्यनाथ की तरह दिखते है बल्कि उनके ही जैसे भगवा रंग के कपड़े भी पहने रहते हैं. सुरेश भगवान बुद्ध के अनुयायी हैं.

वहीं अखिलेश अपनी हर मीटिंग में मौजूद नेताओं से सुरेश ठाकुर का परिचय कराते हैं.यहीं नहीं अखिलेश उन्हें लेकर अयोध्या और बाराबंकी भी जा चुके हैं.उधर सपा में मिल रहे मान सम्मान से गदगद सुरेश कहते हैं अब उनका जीवन अखिलेश को ही समर्पित है.

इस बारे में जब सुरेश से जब यह पूछा गया कि आप योगी की तरह क्यों कपड़ें पहनते हैं तो उनका जवाब था कि यही मेरी वेशभूषा है. सुरेश ने अपने बारे में बताया कि वो लखनऊ के रहने वाले हैं और पंप ऑपरेटर का काम करते थे. सुरेश को यह नौकरी 2011 में मिली थी. तब मायावती उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री थीं लेकिन दिसंबर 2017 में सुरेश को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया. तब तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बन चुके थे.

Image result for एक ही मंच पर 'योगी और अखिलेश' को देख हैरान हुए लोग !

नौकरी जाने के बाद से ही सुरेश ने मुंडन करवा लिया. पहली बार सुरेश को लोगों ने अखिलेश यादव के साथ पहली मई को देखा. समाजवादी पार्टी ऑफिस में लखनऊ लोकसभा सीट के लिए एक बैठक बुलाई गई थी. अखिलेश ने सुरेश को मंच पर बुला कर बैठने को कहा. कई लोगों ने तो  कन्फ्यूज होकर उन्हें योगी आदित्यनाथ समझ लिया था.

Comments
Loading...