चांद दिखने के साथ रमजान का पाक महीना शुरू, आज है पहला रोजा

0 17

न्यूज डेस्क– इस्लाम धर्म में रमजान को सबसे पवित्र महीना माना जाता है। कल आसमान में चांद दिखने के साथ ही ये पाक महीना शुरू हो गया। आज मुस्लिमों का पहला रोजा है।

Related News
1 of 1,155

इस पाक महीने को रहमतों का महीना कहा जाता है। खुद अल्लाह ने कुरान शरीफ में इस महीने का जिक्र किया है। रमजान के दौरान मुस्लिम लोग अल्लाह की नेमत का शुक्रिया अदा करते हैं। साथ ही रमजान के पूरे महीने में रोजे रखते हैं। गर्मी की तपिश में भयंकर भूख-प्यास के बाद भी एक रोजेदार खुदा का शुक्रिया अदा करता है। रोजेदार के सामने दुनिया की सारी अच्छी चीजें रखी हों पर वो खुदा की बिना इजाजत के उसे हाथ तक नहीं लगाता। यही सब चीजें एक रोजेदार को खुदा के नजदीक लाती हैं।

रूह को पाक करके अल्लाह के करीब जाने का मौका देने वाला रमजान का मुकद्दस महीना हर इंसान को अपनी जिंदगी को सही राह पर लाने का पैगाम देता है। भूख-प्यास की तड़प के बीच जबान से रूह तक पहुंचने वाली खुदा की इबादत हर मोमिन को उसका खास बना देती है।

Comments
Loading...