आज का भाग्यफलः 27 अप्रैल 2019

0 13

मेष– समाजसेवा करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। घर-बाहर मान-सम्मान मिलेगा। रुके कार्यों में गति आएगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे।

वृष– कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। फालतू खर्च होगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। प्रमाद न करें।

मिथुन– किसी व्यक्ति से व्यवहार बिगड़ सकता है। चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि की आशंका है। लापरवाही व जल्दबाजी करने से बचें। नौकरी में कार्यभार रहेगा। बनते कार्यों में विलंब होने से तनाव रहेगा। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। धैर्य रखें।

कर्क– जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। शत्रु शांति बनाए रखेंगे। नए संपर्क बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। बाहर जाने की योजना बनेगी। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। लाभ होगा।

सिंह– प्रतिद्वंद्वी रास्ता छोड़ देंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। कारोबारी मतभेद दूर होंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी रह सकते हैं। प्रसन्नता व उत्साह से कार्य कर पाएंगे।

Related News
1 of 563

कन्या– स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ मिलेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। पठन-पाठन व लेखन इत्यादि के कार्य सफल रहेंगे। मन में नए विचार आएंगे। बाहर जाने की योजना बनेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी।

तुला– कोई बुरी सूचना प्राप्त हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दौड़धूप अधिक करना पड़ेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। जल्दबाजी में कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। उत्साह में कमी रहेगी। पारिवारिक चिंता रहेगी। कारोबार ठीक चलेगा।

वृश्चिक– नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। कारोबार अच्‍छा चलेगा। प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान प्राप्त होगा। असहाय लोगों की सहायता कर पाएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण निर्मित होगा। व्यस्तता रहेगी। प्रमाद न करें।

धनु– भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। कोई बड़ा कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।

मकर– यात्रा लंबी व मनोनुकूल हो सकती है। बड़े कार्य हाथ में आएंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। किसी बड़ी उलझन से निजात मिल सकती है।

कुंभ– लेन-देन में जल्दबाजी न करें। अपरिचित व्यक्तियों पर अंधविश्वास न करें। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। दौड़धूप होगी। फालतू खर्च होगा। मानसिक बेचैनी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय बनी रहेगी।

मीन– रुका हुआ पैसा मिल सकता है। भाग्य का साथ रहेगा। प्रयास भरपूर करें। नए अनुबंध हो सकते हैं। प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेंगे। व्यय होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी भी तरह की बहस न करें।

Comments
Loading...