भाजपा प्रत्याशी भोला सिंह को किया गया नजरबंद ,बूथ पर कर रहे थे ये काम

0 19

बुलंदशहर — लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। जिसमें बुलंदशहर लोकसभा सीट शमिल है।

Related News
1 of 1,457

इस बीच यहां जेपी जनता इंटर कॉलेज से खबर आ रही है कि बीजेपी प्रत्याशी भोला सिंह बूथ पर जाकर वोटरों को लुभाने की कोशिश की। इसके लिए जिलाधिकारी ने उन्हें नोटिस जारी करने के साथ ही उन्हें नजरबंद करने का आदेश जारी किया है। बता दें कि भोला सिंह रहेंगे शाम 6 बजे तक नजरबंद। 

बताया जा रहा है कि भोला सिंह के खिलाफ किसी ने जिलाधिकारी को शिकायत की कि उन्होंने जेपी जनता इंटर कॉलेज में जाकर बूथ का निरीक्षण किया और वोटरों को लुभाकर आचार संहिता का उल्लंघन किया है। शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने भोला सिंह को नोटिस जारी किया है।बता दें कि भुला सिंह पर आरोप है कि वह बूथ पर जाकर मतदाताओं से नमस्कार कर उनसे आशीर्वाद ले रहे थे।

Comments
Loading...