कांग्रेस आई तो अफजल की बनवाएगे सबसे बड़ी प्रतिमाःडिप्टी सीएम मौर्या

0 23

जालौन — उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या आज जालौन के कोंच में भाजपा प्रत्याशी भानु प्रताप वर्मा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे।

जहां उन्होने सपा-बसपा और कांग्रेस के पार्टी अध्यक्षों के खिलाफ जमकर हमला बोला। इतना ही नहीं उन्होने मायावती और आजम खान को भी आड़े हाथों लिया।उन्होने कहा कि जब से मोदी जी पीएम बने तब से देश विकास कर रहा है और उन्होने सरदार पटेल की प्रतिमा सबसे ऊंची बनवाई, अगर कांग्रेस सत्ता में आ गई तो कोई आश्चर्य नहीं होगा वह अफजल गुरु की सबसे बड़ी प्रतिमा बनवा देगी।

Related News
1 of 1,457

इतना ही नहीं उन्होने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी हमला बोलते हुये कहा कि अगर 2014 में मोदी पीएम न बने होते तो राहुल जनेऊ वाले नहीं बनते। उन्होने सपा कांग्रेस पर हमला बोलते हुये कहा कि 2014 से पहले संतो और हिंदुओं को आतंकी बताया जा रहा है अब वही लोग अपने आपको हिन्दू साबित करने में लगे है। 

वही उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीब परिवारों का ख्याल रखा और उसी का ध्यान सभी को रखना है और इस बार कमल का ऐसा बटन दबाओ कि राहुल, अखिलेश, मायावती तीनों नेताओं को आयुष्मान योजना के कार्ड से अपना इलाज करना पड़े।

वही उन्होने आजम खान और मायावती पर हमला बोलते हुये कहा कि जब आजम खान महिलाओं पर इस तरह की अभद्र टिप्पणी करते है तो मायावती के मुंह पर ताला लग जाता है। जबकि वह खुद एक महिला है जिस तरीके से आजम ने उनकी पार्टी की प्रत्याशी पर अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी की है वह अशोभनीय है और भाजपा इसका विरोध करती है और भाजपा हमेशा महिला के सुरक्षा और सम्मान की बात करती है।

(रिपोर्ट-अनुज कौशिक,जालौन)

Comments
Loading...