नहर में उतराता मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका

0 21

फतेहपुर–यूपी के फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के सातो नरैनी गांव के बाहर एक नहर में अज्ञात युवती की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। युवती के डेड बॉडी में कई जगह चोट के निशान है ।

Related News
1 of 1,458

ऐसा प्रतीत होता है कि युवती के साथ रेप के बाद हत्या की गई है। वहीं इस मामले में डिप्टी एसपी कपिलदेव मिश्रा ने बताया कि एक युवती की डेड बॉडी किशनपुर थाना क्षेत्र के सातो नरैनी गांव के नहर में मिली है एक परिवार आया है जो लड़की की शिनाख्त राधा नाम की लड़की से कर रहा है। इस मामले में मुकदमा दर्जकर डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार आगे की कार्यवाही की जाएगी ।

(रिपोर्ट-नितेश श्रीवास्तव, फतेहपुर)

Comments
Loading...