यूपी में भाजपा सरकार के 2 साल पूरे, सीएम योगी ने गिनाई उपलब्धियां

0 24

लखनऊ — उत्तरप्रदेश में मंगलवार को योगी सरकार ने अपने दो साल पूरे कर लिए है।19 मार्च 2017 यानी आज के ही दिन योगी सरकार ने शपथ ली थी।

इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। इस दौरान सीएम योगी ने प्रदेश वासियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि हम जनता और सरकार के बीच समन्वय बनाने में सफल रहे। जनता ने एकजुट होकर विकास में अपना योगदान दिया।

Related News
1 of 1,457

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने यहां लंबे समय तक शासन किया और राज्य को बीमारू राज्य बना दिया था। कांग्रेस राज में लाखों लोगों ने पलायन किया। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा राज में राज्य में अराजकता चरम पर थी। हमने राज्य में सकारात्मक माहौल बनाया। इस वजह से अब एक बार फिर लोग उत्तरप्रदेश में लौटने लगे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार प्रदेश में अपराधियों पर भी लगाम कसने में सफल रही। 2 साल में यहां कोई दंगा नहीं हुआ। यहां की कानून व्यवस्था पूरे देश में नजीर बन गई।इस वजह से राज्य में निवेश के लिए बेहतर माहौल रहा और यहां 2 लाख करोड़ रुपए का निवेश आया। राज्य में 2 साल में जितना निवेश हुआ, उतना पिछले 10 सालों में नहीं हुआ।

निवेश की वजह से राज्य में रोजगार के नए अवसर पैदा हुए। हमारी सरकार में बिचौलियों पर लगाम कसी गई, किसानों को एमएसपी के साथ साथ मिल रहा है लागत से डेढ़ गुना अधिक दाम, हर किसान का औसतन 60 हजार रुपए का कर्ज माफ किया गया।

Comments
Loading...