कानपुर में पहली बार महिलाओं के लिए खुली ‘पिंक चौकी’, ये है खासियत…

0 187

कानपुर– कानपुर में तेज तर्रार महिला आईपीएस और कानपुर दक्षिण की एसपी रवीना त्यागी ने एक नई पहल की है। इस नई पहल में उन्होंने अपने ही पुराने कार्यालय में पिंक चौकी बनाने का निर्णय लिया है। 

Related News
1 of 1,457

इस पिंक चौकी में महिलाओं से जुड़ी सभी प्रकार की समस्याओं को चौकी से ही सुलझाने का प्रयास किया जाएगा, जिसमें महिला दरोगा की भी तैनाती की जाएगी। जो महिलाएं महिला थाने नहीं पहुंच सकती हैं वो शहर के किदवई नगर क्षेत्र में स्थित पिंक चौकी जाकर न्याय की गुहार लगा सकती हैं। सबसे ख़ास बात ये है कि इसी चौकी से एंटी रोमियो स्क्‍वायड को भी जोड़ा गया है, जिससे महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं और उत्पीड़न के मामलों पर रोक लगायी जा सकती है।

चौकी को पिंक कलर से रंगा गया है और जो 1090 को गाड़िया हैं, उनको भी पिंक रंग में रंगा गया है। चौकी में पूरा स्टाफ महिलाओं का ही होगा। इसे लागू करने के लिए दक्षिण के 25 संवेदनशील इलाकों को चिन्हित किया गया है। इसमें समाज सेवी संगठनों, और मीडिया और सोशल मीडिया से भी जोड़ा गया है।

Comments
Loading...