बाल्टी में डूबकर मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत…

0 15

बुलंदशहर — यूपी बुलंदशहर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है जिसे सुनकर आपकी रुह कंप जाएगी.दरअसल जिले में पानी से भरी बाल्टी में गिरने से एक मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई है. 

Related News
1 of 1,457

बताया जा रहा है कि मासूम बच्ची पड़ोसी के घर में हैंडपम्प के पास खेल रही थी. खेलते-खेलते वह पानी से भरी बाल्टी में गिर गई. बच्ची की दुखद मौत से प्रभावित परिवार में कोहराम मच गया. 

बता दें कि मामला जिले के जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र का है. जहां के मोहल्ला प्रभुदयाल निवासी फल विक्रेता मनोज गोयल की एक वर्ष की बेटी गौरी पडोसी के घर में खेल रही थी. खेलते समय नल के नीचे रखी पानी से भरी बाल्टी में गौरी गिर गई. इससे पहले की परिजनों को पता चलता गौरी की पानी मे डूबने से मौत हो गई. हादसे से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.

Comments
Loading...