इंटर की बोर्ड परीक्षा छोड़ थाने पहुंच गयी छात्रा, दरोगा से बोली-मेरी शादी करवाओ

0 25

रामपुर–स्वार कोतवाली में उस वक्त खलबली मच गई, जब इंटर की एक छात्रा अपनी बोर्ड की परीक्षा छोड़कर थाने में जा पहुंची और दरोगा से बोली, मेरी शादी करवा दो।

Related News
1 of 1,457

दरअसल स्वार कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती जो खुद को इंटर का परीक्षार्थी बताते हुए थाने पहुंची और पुलिस से अपनी शादी करवाने की सिफारिश करने लगी। युवती के अनुसार उसके परिजनों ने उसका रिश्ता कहीं और तय कर दिया है लेकिन वह अपने प्रेमी से शादी करना चाहती है जिसके लिए उसने पुलिस का सहारा लेना बेहतर समझा। युवती अपने आपको 18 वर्ष का बता रही है और अपने प्रेमी के साथ शादी करना चाहती है। बरहाल पुलिस ने युवती के परिजनों को बुलाकर समझा बुझाकर युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।थाने पर पहुंची इस प्रेम दिवानी के चर्चे पूरे थाना क्षेत्र में हैं।

इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने बताया जानकारी के मुताबिक एक लड़की कोतवाली स्वार आई थी और उसने अपने परिवार और अपने मित्र के बारे में शिकायत की थी फिर परिवार के लोग आए उसने लिखित में कोई कंप्लेंट नहीं दी थी जिसके बाद उसे समझा बुझाकर माता पिता के साथ भेज दिया गया। वहीं छात्रा के पेपर छोड़ने के बारे में जानकारी ना होना बताया।

Comments
Loading...