छात्रा को परेशान करना शोहदे को पड़ा भारी, बीच बाजार हुई पिटाई

0 15

जालौन– एक शोहदे को छात्रा से छेड़खानी करना भारी पड़ गया। जहां छात्रा ने अपने परिजनों के साथ मिलकर शोहदे को पकड़ लिया और उसकी बीच बाजार जमकर पिटाई कर दी।

Related News
1 of 1,457

मामला जालौन कोतवाली की सब्जी मंडी का है। बताया गया कि कैलाशी देवी श्रवण कुमारी महाविद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा को एक शोहदा लगातार फोन करके परेशान करता था। जिससे परेशान होकर छात्रा ने अपने परिजनों को यह बात बताई। इस पर छात्रा के परिजनों ने उस शोहदे को फोन करके सब्जी मंडी में बुलाया जहां छात्रा और उसके परिजनों ने उस शोहदे को पकड़ लिया और उसकी सरेआम थप्पड़-चप्पल से खूब पिटाई की। बाद में उसकी पिटाई करते हुये जालौन पुलिस के हवाले कर दिया।

बताया गया कि छात्रा को परेशान करने वाला शोहदा विरिया खुर्द का रहने वाला है और उसका नाम गुलशन कुमार हैं। फिलहाल इस मामले में अभी तक छात्रा और उसके परिजनों द्वारा पुलिस को किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं दी गई है।

(रिपोर्ट-अनुज कौशिक, जालौन)

Comments
Loading...